CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर रायपुर: प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Share

रायपुर। शहर में नाबालिग बच्चों व युवा वर्ग के व्यक्तियों को नशीली दवाईयों का सेवन कर नशे के गिरफ्त में आ रहें हैं। इसे पुलिस गंभीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने के निर्देश दिए गए है।

समस्त थाना प्रभारियों अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली दवाईयों के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।

15 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि शैलेन्द्र नगर कोतवाली निवासी अजय दखवानी अपने घर में अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली सिरप का भण्डारण कर बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सायबर सेल और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए निर्देशित किया।

जिस पर टीम ने मुखबीर के बताए मकान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में एक व्यक्ति उपस्थित था जिसने पूछताछ में अपना नाम अजय दखवानी होना बताया। टीम ने कमरे की तलाशी लेने पर कमरे में सिरप रखा होना पाया गया। टीम ने अजय दखवानी से उक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप रखनेध्बिक्री करने के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम ने अजय दखवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 80 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप Chlorpheniramine maleate codeine phosphate syrup ONEREX कीमती लगभग 10 हजार रुपए, बिक्री रकम 680 रूपए और 2 नग मोबाईल फोन जप्त किया। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 69/21 धारा 21(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। नशा का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के खिलाफ रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 



Share

Leave a Reply