CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर CG : महिला बाल विकास मंत्री की रिश्तेदार की हत्या, निर्वस्त्र और रस्सी से बंधे मिले हाथ-पैर

बड़ी खबर CG : महिला बाल विकास मंत्री की रिश्तेदार की हत्या,  निर्वस्त्र और रस्सी से बंधे मिले हाथ-पैर
Share

बालोद। बालोद जिले डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में महिला बाल विकास मंत्री की रिश्तेदार की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का नाम हेमेश्वरी नायक है और इनका शव उन्ही के घर से बरामद किया गया है। जब पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया तो पाया कि महिला के हाथ-पैर रस्सी से बांधे गए हैं, बदन पर कोई कपड़ा भी नहीं था। अब इस वजह से इस केस में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की होगी और फिर हत्या को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस की छानबीन जारी है। जल्द ही इस मौत के पीछे कुछ और तथ्य सामने आ सकते हैं। घटना डौंडी लोहारा पुलिस स्टेशन इलाके के कोसमी गांव की है।


मृतिका हेमेश्वरी के घर पर काम करने वाली महिला रोज की तरह शनिवार की सुबह भी काम पर आई मगर दरवाला अंदर से बंद था। बार-बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों को बताया। शक होने पर ग्रामीणों ने डौंडी लोहारा थाने को खबर दी। पुलिस की टीम पहुंची और दरवाजा तोड़ने पर हत्या का ये राज खुला। फौरन मौके पर एसपी जितेंद्र सिंह मीणा, डॉग स्कवॉड की टीम, एएसपी डीआर पोर्ते और सीएसपी अलीम खान समेत आस-पास के थानों की टीम भी पहुंची।


शुरूआती जांच में मृतिका हेमेश्वरी नायक के घर के पास बने बिजली के खंभे में पैर के निशान मिले हैं। जैसे कोई इसी के सहारे चढ़कर छत के रास्ते हेमेश्वरी के घर में घुसा हो और वारदात को अंजाम देकर भागा हो। पुलिस इस मामले में ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि आस-पास के किसी ग्रामीण का ही इस वारदात के पीछे हाथ हो सकता है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


47
साल की हेमेश्वरी कोसमी के इस घर में अकेली रहती थी। उसने शादी नहीं की थी। परिवार में उसके माता-पिता और भाई का निधन हो चुका है। उसकी भाभी भी शिक्षिका है जो भिलाई में रहती है। हेमेश्वरी भी शिक्षक थी वो सेमरडीह गांव के माध्यमिक शाला में पदस्थ थी। गांव वालों से भी उसके संबंध ठीक-ठाक ही थे, कभी किसी से विवाद नहीं रहा मगर अब इस वारदात ने कई सवाल खड़े किए हैं जिनके जवाब पुलिस ढूंढ रही है।

 



Share

Leave a Reply