बड़ी खबर छत्तीसगढ़: दुर्गा विसर्जन के लिए जा रही भीड़ को कार ने रौंदा, 26 घायल, एक की मौत, प्रदेश सरकार देगी 50 लाख का मुआवजा
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिलें के पत्थलगांव में करीब 150 लोग शुक्रवार को जुलूस की शक्ल में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे। तभी इसी दौरान तेज रफ्तार कार भीड़ को रौंदते हुए निकली। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक कार में गांजा भरा हुआ था और तस्कर इसे ओडिशा से मध्य प्रदेश के सिंगरौली ले जा रहे थे।
घटना के बाद लोगों ने कार को आग के हवाले कर दिया। जांच के दौरान पता चला है कि दोनों आरोपी पहले भी किसी को कुचल कर आ रहे थे। कुछ लोग उनका पीछा कर रहे थे। जिसके कारण वे रफ्तार से कार चला रहे थे। हालांकि पहले जिसे कुचला गया था, उसके बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। जशपुर एसपी ने पत्थलगांव टीआई को मामले में लाइन अटैच कर दिया है। वहीं भाजपा ने घटना के विरोध में आज एक दिन जिला बंद करने का ऐलान किया है। भाजपा ने एसपी के निलंबित ?कर मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता देने की मांग की है।
घटना के बाद लोगों ने पीछा कर कार के ड्राइवर को 5 किलोमीटर दूर सुखरापारा से पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। लोगों ने टक्कर मारने वाली कार को भी फूं क दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को भीड़ से छुड़ाया। उसे भीड़ से बचाते हुए पुलिस रायगढ़ जिले के कापू थाना लेकर चली गई। लोगों के गुस्से को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इधर इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थानीय थाने के टीआई को लाईन हाजिर करने व एएसआई को निलंबित करने के निर्देश जारी किए है। पूरी घटना की जांच के आदेश भी दिए गए है। वहीं मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतक स्व गौरव अग्रवाल के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि पत्थलगांव विकासखण्ड में कल लगभग दोपहर 1 बजे के बीच संबलपुर से सिंगरोली जाने वाली कार के चालक ने दुर्गा विर्सजन जुलूस में शामिल लोगों के ऊपर वाहन चढ़ा दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल में डाल दिया है 7 इनमें आरोपी बबलू विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी बैढन और दूसरा आरोपी शिशु पाल साहू निवासी बरगवाम सिंघरोली शामिल हैं 7 साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के प्रति मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल और पत्थलगांव विधायक श्री राम पुकार सिंह ने संवेदना व्यक्त करते हुए कलेक्टर से लगातार फोन से सम्पर्क कर घायल व्यक्तियों का हाल चाल जाना और प्रशासन को हर संभव प्रयास करने को कहा।
कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन परिजनों के साथ खडी़ है। घायल लोगों का प्रशासन हर सभव सहायता कर रही है 7 उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गईं हैं साथ ही घायल लोगो का ईलाज से किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन का पूरा अमला घायल को पूरा सहयोग प्रदान कर रहे हैं। डाक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया है कि 12 घायल मरीजों का ईलाज पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है और 4 घायल मरीजों को रायगढ़ के जिला चिकित्सालय रिफर किया गया 7 जिला प्रशासन परिजनों के साथ हर दुख के साथ खड़ी है 7 कलेक्टर ने कहा कि घायल मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने देगी 7 पुलिस प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले टी आई श्री संतलाल अयाम को लाइन अटैच कर दिया है वही एसआई के. के. साहू को निलंबित कर दिया गया है।




