बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : एक लाख के इनामी सहित कुल 14 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
दंतेवाड़ा | जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राट्र के तहत 01 लाख रुपए के इनामी सहित कुल 14 नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक कुमारी अंजु के समक्ष के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सली पुलिस पार्टी पर हमला करने, हथियार लूटने, सड़क खोदकर मार्ग अवरुद्ध करने, मुखबिरी के शक में मारपीट करने, आईईडी लगाने, स्कूल में तोडफ़ोड़ कर क्षतिग्रस्त करने, पुलिया क्षतिग्रस्त करने, वाहनों में आगजनी करने, बूबी ट्रेप्स लगाने, नक्सली बेनर, पोस्टर एवं पाम्प्लेट लगाने समेत अन्य घटनाओं में शामिल थे।
आत्मसमर्पित नक्सलियों में 01 लाख रुपए के इनामी डूमाम एलओएस सदस्य सन्ना मरकाम पिता मुण्डा मरकाम, ग्राम टेटम मिलिशिया सदस्य टोण्डा मड़काम पिता हड़मा मड़काम, ग्रामटेटम मिलिशिया सदस्य जोगा उर्फ कोत्तेर कोवासी पिता हड़मा कोवासी, ग्राम जियाकोड़ता मिलिशिया सदस्य रोशन मंडावी पिता देवा मंडावी, ग्राम नीलावाया मिलिशिया सदस्य अजयकुमार उर्फ निलेश ओयाम पिता रामनाथ ओयाम, ग्राम फुलपाड़ मिलिशिया सदस्य जोगा ओयामी पिता स्व देवा ओयामी, ग्राम कलेपाल मिलिशिया सदस्य मंगलू मंडावी पिता हिड़मा मंडावी, ग्राम मेण्डोली मिलिशिया सदस्य सन्नूराम कश्यप पिता मासाराम कश्यप, ग्राम फुलपाड़ मिलिशिया सदस्य कुम्मा राम सोरी पिता हिड़मा राम सोरी, ग्राम जियाकोड़ता मिलिशिया सदस्य सूर्या कुमार कवासी पिता हिड़मा कवासी, ग्राम गमपुर मिलिशिया सदस्य राकेश मरकाम पिता कुम्मा मरकाम, ग्राम टेटम मिलिशिया सदस्य सुखराम यादव पिता सोनधर यादव, ग्राम गमपुर मिलिशिया सदस्य मासा सोड़ी पिता सोना सोड़ी एवं ग्राम पुरंगेल मिलिशिया सदस्य सोना कुंजाम पिता स्व हुंगा कुंजाम ने आत्मसमर्पण किया है।




