CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: एल्कोहल युक्त सिरप पिने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: एल्कोहल युक्त सिरप पिने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
Share

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हृदय विदारक खबर सामने आ रही है। यहां एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि परिवार के सदस्यों ने एल्कोहल युक्त सिरप पी लिया था। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गांव कोरमी का है। यहां बुधवार को एक ही परिवार के लोगों ने कोरोना से बचने के लिए एल्कोहलयुक्त सिरप पी लिया था। जिसके बाद अचानक कुछ लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने दम तोड़ दिया था। देर रात 4 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया था। सुबह 3 और लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन का अभी इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि जो सिरप इन्होंने पिया था उसमें दवा की मात्रा बहुत ज्यादा थी। अभी भी 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। CMO ने बताया, होमियोपैथिक दवा पीना इन मौतों का कारण हो सकता है क्योंकि वो एल्कोहलिक है। अन्य कारणों को पता करने के लिए भी टीम लगी है। 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 5 अस्पताल में भर्ती हैं। 


Share

Leave a Reply