CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : जिले के इस कोविड टीकाकरण केंद्र से 70 डोज वैक्सीन की हुई चोरी, केंद्र में मचा हड़कंप

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : जिले के इस कोविड टीकाकरण केंद्र से 70 डोज वैक्सीन की हुई चोरी, केंद्र में मचा हड़कंप
Share

दुर्ग | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना वैक्सीन चोरी होने का पहला मामला प्रकाश में आया है। मामला अहिवारा के सरस्वती शिशु मंदिर कोविड टीकाकरण केंद्र की है। जहां से 17 हजार कीमत के 70 डोज वैक्सीन की चोरी हो गई है मामले की शिकायत स्थानीय नन्दनी थाने में दर्ज कराई गई हैं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ईधर दुर्ग जिले में वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण के केंद्रों में ताला लटक रहा है वहीं 2 दिन पहले ही शुक्रवार को जिले को 21 हजार वैक्सिन डोज मिलने के बाद फिर से केंद्रों को खोला गया है लेकिन इस बीच जिले के केंद्रों में वैक्सीन चोरी की घटना सामने आ रही है दुर्ग जिले के अहिवारा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर टीकाकरण केंद्र  के लिए 150 डोज वैक्सीन दी गई थी। जिसमें सिर्फ 80 डोज लगने के बाद वैक्सीन खत्म हो गया जांच के दौरान पाया गया कि 70 डोज वैक्सीन की चोरी हो गई है। जिसकी कीमत 17 हजार रुपये के लगभग है इस पूरे मामले पर अब पुलिस बारीकी से जांच कर रही है दुर्ग पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । जिले में वैक्सीन चोरी होने का ये पहला मामला है जिसे लेकर प्रशासन भी सख्ते में है।

जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी
थाना प्रभारी नन्दनी ने आरएनएस को बताया कि वैक्सीन सेंटर में भीड़ के बीच अज्ञात चोर ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है, आसपास के निजी अस्पताल एवं स्थानीय इलाको में पुलिस की टीम आरोपी की खोजबीन में जुट गई है जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होगा।
 


Share

Leave a Reply