CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: शॉपिंग प्लाजा में लगी भीषन आग, चपेट में आने से कपड़े की दुकान हुई जलकर खाक

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: शॉपिंग प्लाजा में लगी भीषन आग, चपेट में आने से कपड़े की दुकान हुई जलकर खाक
Share

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार को एक शॉपिंग प्लाजा में भीषण आग लग गई। आग इतना तेज था की दूर से लोगों को दिखाई दे रहा है। वहीं बगल के कपड़े दुकान को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची दमकल की टीम ने प्लाजा का शटर काटकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 मामला तेली पारा कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, तेलीपारा मुख्य मार्ग पर गजेंद्र प्लाजा स्थित है। लोगों ने प्लाजा से धुआं निकलते देखा तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेडकर्मी मौके पर पहुंचते, इससे पहले आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते-देखते प्लाजा से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगीं। इस बीच पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से प्लाजा का सामने और पीछे का हिस्सा जलकर राख हो गया। वहीं प्लाजा के बगल में स्थित इंडिया रेडिमेड गारमेंट हाउस को भी आग की चपेट में आकर नुकसान हुआ है। दुकान का कुछ हिस्सा जल गया है। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं प्लाजा और दुकान में हुए नुकसान का भी अभी आकलन नहीं हो सका है।


Share

Leave a Reply