CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नक्सली हमले में असिस्टेंट कमांडेंट और एएसआई शहीद

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नक्सली हमले में असिस्टेंट कमांडेंट और एएसआई शहीद
Share

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर अति नक्सल प्रभावित कडेमेटा कैम्प से छह सौ मीटर की दूरी पर शुक्रवार को नक्सली हमले में आईटीबीपी 45 बटालियन के ई कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट और एएसआई शहीद हो गए है। 

घटना के बाद नक्सलियों ने जवानों के हथियार,वायरलेस सैट और बुलेटप्रूफ जैकेट भी लूटकर ले गए है। घटना की पुष्टि एएसपी नीरज चंद्राकर ने की गई।  मिली जानकारी के अनुसार कड़ेमेटा और कड़ेनार कैम्प के बीच कैम्प से निकले जवानो पर एम्बुस लगाकर नक्सलियो ने किया हमला किया है। आईटीबीपी 45 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सुधाकर शिंदे और एएसआई गुरुमुख सिंह नक्सल हमले में शहीद हुए है। सुधाकर शिंदे कडेमेटा कैम्प के प्रभारी थे। रायपुर में इनका परिवार रहता है। मूलत: वे महाराष्ट्र के रहने वाले थे। हाल के दिनों में प्रमोशन पाकर असिस्टेंट कमांडेंट बने थे। मौके पर सर्चिंग के लिए डीआरजी के जवानो को रवाना किया गया है। सूत्रों के मुताबिक जवानों से एक एके-47 हथियार, दो बुलेटप्रूफ जैकेट और वाकी टॉकी लूट कर ले गए है।

सूत्रों के मुताबिक कैम्प से कुछ ही दूरी पर बेचा गांव के पास  जियो मोबाइल का नेटवर्क देता है आईटीबीपी के जवान यही पर आकर मोबाइल से बात करते थे । नक्सलियों को इसकी खबर थी । शुक्रवार करीब तीन बजे आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट और एएस आई बेचा में जियो नेटवर्क में  मोबाइल से बात करने गए हुए थे तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई है।


Share

Leave a Reply