बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता के नाती का अपहरण..........
दुर्ग: जिले के कुम्हारी में बदमाशों कांग्रेस नेता व एल्डरमैन पवन अग्रवाल के नाती का अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने स्कूली छात्र पर स्प्रे मारकर साइकिल सहित आटो में बैठकर ले गए। बदमाशों ने लूट की नियत से कांग्रेस नेता के नाती का अपहरण किया था। बदमाशों का अभी तक पता नहीं चला है। फिलहाल कुम्हारी पुलिस आटो सवार बदमाशों की तलाश में जुटी है। बदमाशों ने इस अपहरण और लूट को अंजाम देने के लिए किस तरह के स्प्रे का उपयोग किया यह अभी पता नहीं चल सका है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात 8.30 बजे की है। कुम्हारी निवासी सुदर्शन अग्रवाल का 16 साल का बेटा सौम्य विद्या ज्योति स्कूल के पास से टयूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था। तभी स्कूल के पास एक सफेद रंग की मालवाहक गाड़ी ने उसे हल्की टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद गाडी से तीन युवक उतरे और बच्चे के मुँह में स्प्रे मारकर उसे बेहोश कर दिया।
इसके बाद वह लोग उसे लेकर कुम्हारी टोल प्लाजा के पास ले गए। वहां उन्होंने सौम्य के हाथ में पहना हुआ चांदी का काड़ा, मोबाइल और साइकिल को लूट लिया और उसे वहीं उतार कर भाग गए। बदमाशों ने लूट की नियत से कांग्रेस नेता के नाती का अपहरण किया था।
घटना की सूचना परिजनों को लगते ही देर रात एल्डरमेन पवन अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर एवं विधायक प्रतिनिधि शीश बंसल समेत अन्य जनप्रतिनिधि ने कुम्हारी थाने जाकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। बहरहाल कुम्हारी पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।




