बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सास-ससुर की प्रताडऩा से बहू ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में कही ये बाते...........
महासमुंद: आए दिन सास-ससुर की प्रताडऩा से त्रस्त बहू ने आत्महत्या कर ली। मामला बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कोटगढ़ का है। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी सास-ससुर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
मृतिका के पिता ताराचंद पटेल ने चौकी प्रभारी को बताया कि धनेश्वरी पटेल की शादी 3 वर्ष पूर्व ग्राम कोटगढ़ के कुलदीप पटेल के साथ की थी। 7 नवंबर साढ़े 4.30 बजे फोन कर किरीत ने बताया कि तुम्हारी बेटी धनेश्वरी सीरियस है देखने आ जाओ तब मैं अपनी पत्नी गायत्री बाई के साथ ग्राम कोटगढ़ दामाद कुलदीप के घर गया। देखा कि मेरी बेटी धनेश्वरी खाट में मृत अवस्था में पड़ी है। पूछने पर बताया कि फांसी पर लटक रही थी जिसे जिंदा होने की संभावना पर रस्सी को काटकर उतारे हैं फिर भी धनेश्वरी की मृत्यु हो गई।
सुसाइड नोट जब्त किया गया है। जिसमें मृतिका ने ससुर नेतराम पटेल (55) एवं सास द्रोपती बाई पटेल मोबाइल पर बात करने से चरित्र पर शंका कर प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित किए जाने से मृतिका द्वारा 7 नवंबर को घर के म्यार में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच पश्चात धारा 306, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।




