छत्तीसगढ़: खुन से लथपथ मिली युवती की लाश और गंभीर हालत में मिला एक युवक, प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला!
बिलासपुर। खरोरा में जंगल में एक युवती की लाश मिली है। वहीं लाश के नजदीक ही एक युवक भी गंभीर हालत में पड़ा मिला है। युवक के शरीर में भी गंभीर चोट के निशान है। युवक को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 8-9 बजे के करीब खरोरा जंगल में कुछ लोगों ने एक युवती की खुन से लथपथ शव पड़ा देखा तथा शव के नजदीक में एक युवक भी गंभीर हालत में पड़ा था देख मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गंभीर हालत में पड़े युवक को रायपुर मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस प्रथम दृष्टिया घटना स्थल पर तप्तीश करने पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो लग रहा है। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा ,जिसके बाद युवती की हत्या के बाद युवक ने भी खुदकुशी करने की कोशिश की होगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। बरहाल जांच के बाद ही पूरा मामले का खुलासा हो पाएगा।




