CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: तीरथगढ़ जलप्रपात में डूबने से डॉक्टर की हुई मौत, इलाके में फैली सनसनी

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: तीरथगढ़ जलप्रपात में डूबने से डॉक्टर की हुई मौत, इलाके में फैली सनसनी
Share

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिलान्तर्गत एक जलप्रपात में डूबने से जूनियर डॉक्टर की मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पांच साथी जूनियर डॉक्टरों के साथ तीरथगढ़ से लगे झूलना दरहा की ओर ट्रैकिंग पर गया हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

घटना जगदलपुर के तीरथगढ़जलप्रपात में शाम लगभग 6 बजे की है, जहां डूबने से जूनियर डॉक्टर की मौत हुई है। मेडिकल कॉलेज के डीन यूएस पैंकरा ने जानकारी दी। डॉक्टर का नाम भगेश महावर बताया जा रहा है, जो दो वर्ष के प्रोबेशन में डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में आया हुआ था।

जानकरी के मुताबिक मृतक बिलासपुर का निवासी था। मृतक आज अपने पांच साथी जूनियर डॉक्टरों के साथ तीरथगढ़ से लगे झूलना दरहा की ओर ट्रैकिंग पर गया हुआ था। घटना की सुचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव बरामद किया।


Share

Leave a Reply