CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : निर्वाचन आयोग ने 12 को बुलाई महत्वपूर्ण बैठक, जल्द हो सकता है निकाय चुनावों का ऐलान

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : निर्वाचन आयोग ने 12 को बुलाई महत्वपूर्ण बैठक, जल्द हो सकता है निकाय चुनावों का ऐलान
Share

रायपुर | राज्य निर्वाचन आयोग ने 12 नवंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसमें सभी निकायों के अधिकारियों को बुलाया गया है, इस समीक्षा बैठक के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही राज्य के 15 निकायों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा और आचार संहिता लागू हो जाएगी।

निर्वाचन आयोग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आयुक्त ने इस संबंध में सभी जिलों के अधिकारियों को 12 तारीख की समीक्षा बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। राज्य के 15 निकायों में इस बार चुनाव होना है, कोरोना के चलते राज्य के 04 नगर निगम, 05 नगर पालिका और 06 नगर पंचायतों में चुनाव होना है।
आयोग स्तर पर तैयारियां पूरी होने की जानकारी भी सामने आई है। सभी निकायों में कुल 370 वार्ड है और करीब 963 मतदान केन्द्र है। इसके अलावा भी राज्य के कई नगर पालिकाओं और नगर निगम में कुछ वार्डों में रिक्तियां हुई हैं। ऐसे करीब 30 वार्डों में भी चुनाव होना तय माना जा रहा है।बताया गया कि आयोग ने करीब एक माह पूर्व ही सभी जिला कलेक्टरों को पत्र प्रेषित कर चुनाव के लिए तैयार रहने का निर्देश दे दिया है।
आयोग की ओर से चुनाव को लेकर एसओपी और गाईडलाइन किस तरह की हो, इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। जानकारी के अनुसार बीजापुर के नगर पंचायत भैरमगढ़, नगर पंचायत भोपालपट्टनम, रायपुर के बीरगांव नगर निगम, कांकेर के नगर पंचायत नरहरपुर, दुर्ग के निगर निगम भिलाई, नगर पालिका रिसाली, जामुल, चरौदा, राजनांदगांव के खैरागढ़, बेमेतरा के मारो, कोरिया के नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, सूरजपुर के नगर पंचायत प्रेमनगर, सुकमा के नगर पंचायत कोटा तथा रायगढ़ के नगर पालिका सारंगढ़ में निकाय चुनाव होना है।



Share

Leave a Reply