नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: बीएसएफ के हेलीकॉप्टर की कराई गई आपात लैंडिंग, जानिए क्या थी वजह

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: बीएसएफ के हेलीकॉप्टर की कराई गई आपात लैंडिंग, जानिए क्या थी वजह
Share

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में गुरुवार दोपहर बीएसएफ के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग होने से हड़कंप मच गया। जहां हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई है, वह इलाका नक्सल प्रभावित है। जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ जवानों ने हेलीकॉप्टर की घेराबंदी कर दी। वहीं प्रशासन की टीम सुरक्षा व्यवस्था में लगी है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते लैंडिंग कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ का हेलीकॉप्टर ओडिशा से रायपुर जा रहा था। इसी बीच सीआरपीएफ के दर्री पारा कैंप के पास उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई। पायलट का कहना है कि तकनीकी खराबी के चलते हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की गई है। फिलहाल जवानों ने हेलीकॉप्टर को घेर लिया है। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि हेलीकॉप्टर में कौन-कौन सवार था।


Share

Leave a Reply