बड़ी खबर छत्तीसगढ़: तीर्थयात्रा से लौटा परिवार संक्रमित, इलाका कंटेन्मेंट जोन घोषित
राजनांदगांव: उज्जैन में महाकाल दर्शन से लौटे एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में दो बच्चे भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनांदगांव के केसर नगर ईलाके का एक परिवार कुछ दिनों पहले उज्जैन तीर्थयात्रा के लिये गया हुआ था,जहां से वापसी के बाद लगातार तबियत खराब के चलते उनका आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया। शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में परिवार के दो बच्चे और 4 बड़े कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को घर मे ही आईसोलेट किया है। साथ ही इलाके को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया हैं।




