CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कुसमुंडा गोली कांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कुसमुंडा गोली कांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
Share

कोरबा: कोरबा जिले में डीजल माफिया साजिद खान ने पुलिस को बदनाम करने और अपने विरोधियों को फंसाने की साजिश के तहत अपने ही आदमी पर गोली चलवाई। 28 नवंबर के रात्रि करीब 10:30 बजे प्रार्थी सुमित चौधरी पिता मुरारी चौधरी निवासी चकरभाठा बिलासपुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल को फोन के माध्यम से सूचित किया गया कि कुसमुंडा रेलवे साइडिंग के पास आरोपीगण अशरफ खान, राजा खान एवं अभिषेक आनंद के द्वारा प्रार्थी को जान से मारने की नीयत से गोली मारा गया है जो उसके जांघ में गोली लगी है ।


पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा तत्काल थाना प्रभारी कुसमुंडा निरीक्षक लीलाधर राठौर , सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू एवं सर्वमंगला चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विभव तिवारी को मौके पर भेजा एवं घायल को जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराकर उपचार कराने एवम मामले के आरोपीगण को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए ।


पूछताछ पर प्रार्थी सुमित चौधरी ने बताया कि वह दिनांक 28-11-2021 को अपने साथी दूजराम साहू के साथ बुलेट मोटर साईकल से कोरबा से बिलासपुर जा रहा था , कुसमुंडा रेलवे साइडिंग के पास कुछ लोगों को खड़े देखकर साइडिंग के अंदर गया । जहां पर राजा खान अशरफ अशरफ खान अभिषेक आनंद एवं कुछ अन्य लोग खड़े थे जिनके साथ बातचीत के दौरान द्वारा पूर्व रंजिश को लेकर अशरफ खान के द्वारा सुमित सुमित चौधरी को गोली मार दिया गया । गोली सुमित चौधरी के जांघ में लगा । प्रार्थी सुमित चौधरी और दूजराम साहू ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई सुमित चौधरी के रिपोर्ट पर थाना कुसमुंडा में अप क्र 569/2021 धारा 307,34 भा द वि ,25,27 आम्र्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारम्भ किया गया ।


प्रार्थी के द्वारा बताए गए घटनाक्रम घटनास्थल का निरीक्षण ,चिकित्सकीय रिपोर्ट,बैलेस्टिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट एवं अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर प्रारंभ से ही लग रहा था कि मामला झूठा है, प्रार्थी द्वारा किसी बड़ी साजिश के तहत मामले में नामजद आरोपियों को फंसाने हेतु साजिश रचा गया है ।


मामले में पुलिस ने मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ मुस्सू पिता रफी उल्ला खान निवासी धनवारपारा कोरबा एवं सुमित कुमार चौधरी उर्फ चुंडी पिता मुरारी चौधरी निवासी चकरभाठा बिलासपुर ,पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने विवेचना में शामिल टीम को 10 हजार रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की गई है ।


उक्त मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी कुसमुंडा निरीक्षक लीलाधर राठौर, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रामेन्द्र सिंह ,सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू,प्र आर कृपा शंकर दुबे, आरक्षक वीरेंद्र पटेल, विकास कोसले , योगेश राजपूत, बिपिन बिहारी नायक ,गौरव चंद्रा,आकाश वर्मा,विशाल वर्मा,महेंद्र चंद्रा, शीतल राज, दुष्यंत कंवर एवम पुष्पेंद्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।



Share

Leave a Reply