बड़ी खबर छत्तीसगढ़: स्कूल में गिरी आकाशीय बिजली, 10 बच्चे झुलसे, 1 की मौत
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में ग्राम मचखण्डा स्कूल में सोमवार को आकाशीय बिजली आ गिरी, जिससे एक छात्र की मौत हो गई, वहीं 9 अन्य छात्र घायल हो गए। घायलों को बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जिनमें से 2 की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के सीपत क्षेत्र के मचखण्डा गांव में आज दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली अयूब खान उच्चतर माध्यमिक शाला में आ गिरी। उस समय स्कूल लगा हुआ था और बच्चे वहां पढ़ रहे थे, जिनमें से 10 बच्चे बिजली की चपेट में आ गए। कक्षा छठवीं के छात्र शिवम साहू की इस घटना में मौत हो गई, वहीं अंजली मरावी 12वीं, मिथिलेश केंवट 12वीं, सायरा बानो 6वीं, आलिया 6वीं, अंजली 12वीं, सोमराज आठवीं, प्रदीप यादव 9वीं, चेतन यादव 6वीं, रचना 6वीं और भूपेंद्र साहू 10वीं झुलस गये। सभी बच्चों को सिम्स में भर्ती कराया गया, यहां उनका उपचार चल रहा है। बताया गया कि भर्ती किए गए बच्चों में 02 की हालत नाजुक है।




