बड़ी खबर छत्तीसगढ़: आचार संहिता लागू, इस तारीख को पड़ेंगे वोट
रायपुर: प्रदेश के 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव की आखिरकार घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह के बताया कि 20 दिसंबर को वोटिंग तथ 23 को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू हो गई है।
प्रदेश में बीरगांव, भिलाई, भिलाई चरौदा व रिसाली नगर निगम। 5 नगर पालिका परिषद सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, जामुल, खैरागढ़ के अलावा 6 नगर पंचायत – प्रेमनगर, मारो, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़ व भोपालपट्टनम में चुनाव होना है। निकाय चुनाव के लिए नामांकन 27 नवंबर से शुरू होंगे, और 3 दिसंबर अंतिम तिथि है। तथा नाम वापसी के लिए 6 दिसंबर अंतिम तिथि है। मतदान के लिए 1000 मतदान केंद्र बनाये जाएंगे। नगर पालिका के लिए डेढ़ लाख तथा नगर पंचायत के लिए 50 हजार व्यय की अनुमति दी गई है।
नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा से पहले ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 25 नवंबर को दोपहर 2 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बैठकल बुलाई है। इसमें एआईसीसी छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम उपस्थित रहेंगे।
इनके अलावा चुनाव वाले नगरीय निकाय क्षेत्र के जिला के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जिला संगठन के प्रभारी पदाधिकारी, पर्यवेक्षक, जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष भी बैठक में शामिल होंगे। इसमें प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन के साथ प्रचार-प्रसार की रणनीति पर चर्चा होगी।




