बड़ी खबर छत्तीसगढ़: होली को लेकर नई गाइडलाइन जारी, फाग गीत और नगाड़ा बजाना प्रतिबंध
दुर्ग। कोरोना के बढ़ते मामलो के बिच दुर्ग कलेक्टर ने कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। माना जा रहा है कि कोरोना के मद्देनजर अन्य जिलों से भी इसी तरह का आदेश जारी हो सकता है। ये तय है कि इस बार होली कोरोना के साये और सख्त पाबंदियों के बीच ही प्रदेशवासियों को मनाना होगा।
जारी आदेश के अनुसार सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंध रहेंगे| कोरोना के मद्देनजर सामूहिक होली मिलन पर भी रोक लगायी गयी है, तो वहीं फाग गीत और नगाड़ा बजाने को लेकर भी प्रतिबंधित किया गया है। होली में एक साथ सिर्फ 5 लोग ही एक साथ घूम सकते हैं। इस दौरान डीजे बजाना, लाउड स्पीकर और अन्य वाद्य यंत्रों पर नियमानुसार ही इस्तेमाल की इजाजत होगी। होलिका दहन के दौरान भी कोरोना के नियमों का पालन करना जरूरी होगी, नहीं तो आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।




