CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छतीसगढ़: ब्लैक फंगस से ठीक हुये मरीजो को दोबारा हुआ ब्लैक फंगस

बड़ी खबर छतीसगढ़: ब्लैक फंगस से ठीक हुये मरीजो को दोबारा हुआ ब्लैक फंगस
Share

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से ब्लैक फंगस के काफी मामले सामने आ रहे हैं. इनमे से ज्यादातर वो मरीज हैं, जिन्हें 2 महीने पहले ब्लैक फंगस हुआ था. इनका ऑपरेशन कर शरीर के अंग निकाले गए लेकिंन ठीक होने के बावजूद इन्हें फिर से फंगस ने घेर लिया. सिर्फ राजधानी रायपुर में पिछले 4 दिनों में ब्लैक फंगस के 18 और बिलासपुर में 6 मामले सामने आए हैं. छत्तीसगढ़ में अब भी ब्लैक फंगस के 161 सक्रिय मरीज हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. छत्तीसगढ़ में अबतक ब्लैक फंगस के 400 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इनमें से 39 की मौत हो चुकी है|

बता दें कि राज्य में ब्लैक फंगस के मामले जरूर बढ़ रहे हैं, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है. प्रदेश में महज 0.6 फीसदी संक्रमण दर है. बीते 24 घण्टे में 252 नए मरीज राज्य में मिले हैं. बीते 24 घण्टे में 4 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. जांजगीर-चांपा जिले में सर्वाधिक 36 नए मरीज मिले हैं. जबकि राजधानी रायपुर में 20 नए मरीज बीते 24 घंटे में मिले है|


370 ने दी कोरोना को मात
राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घण्टे में 370 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर हुई 4028 हो गई है. प्रदेश में अब तक कुल पीड़ितों की संख्या हुई 9 लाख 98 हजार 817 है. कोरोना से अब तक 13 हजार 486 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदेश में अब तक 9 लाख 81 हजार 303 मरीज रिकवर हो चुके हैं. हालांकि कुछ जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले एक सप्ताह के मुकाबले बढ़ रहे हैं. कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी जा रही है|



Share

Leave a Reply