CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: दो महिलाओं का शव मिलने से फैली सनसनी, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: दो महिलाओं का शव मिलने से फैली सनसनी, मामले की जाँच में जुटी पुलिस
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग अंतर्गत धार्मिक नगरी रतनपुर में शनिवार 6 मार्च 2021 की सुबह दो महिलाओं का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बाईपास रोड पर यह शव ठीक उसी जगह मिले जहां कुुछ दिन पहले संदीप कहरा की हत्या हुई थी। परिस्थितियां देखकर यह संभावना जताई जा रही है कि इन महिलाओं की हत्या की गई है। हत्या के बाद दोनों महिलाओं के शव को खैर खुण्डी पहाड़ी के गड्ढे में छिपा दिया गया था। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने महिलाओं का शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की है। पुलिस ने महिलाओं के शव की शिनाख्त कर लिया है।

 पुलिस के मुताबिक एक महिला का नाम शोभा है जो लाल खदान बिलासपुर की रहने वाली है और दूसरी का नाम अनीता है जो चिंगराज पारा बिलासपुर की रहने वाली हैं। स्थानीय लोगों की बात पर यकीन करें तो बाईपास रोड निर्माण के साथ यहां बड़ी संख्या में भारी वाहनों की जब से आवाजाही आरंभ हुई है तब से यहां अवैध कोयला, जुआ, सट्टा, अवैध शराब के साथ देह व्यापार भी धंधा खूब फल फूल रहा है। पुलिस को आशंका है कि संदीप कहरा की हत्या भी इसी वजह से हुई होगी। पुलिस अभी संदीप कहरा की हत्या की गुत्थी सुलझा भी नहीं पायी थी कि इन दो महिलाओं की लाश मिलने से पुलिस की मुश्किलें और बढ़ गई है। रतनपुर पुलिस के लिए बाईपास रोड पर लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना बड़ी चुनौती है। पुलिस इस अंधे कत्ल को लेकर सुराग तलाशने में जुटी हुई है। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्कॉट भी बुलाया गया है। 


Share

Leave a Reply