बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कालोनी में युवक की रक्तरंजित लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
कोरबा: दर्री पुलिस थाना क्षेत्र स्थित विद्युत कालोनी में एक युवक की रक्तरंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में सीएसपी और टीआई एफएसएल व स्नीफर डॉग की टीम मौके में पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। गौरतलब हो कि कालोनी वासियों ने आवास क्रमांक एफ 976 के सामने एक युवक की रक्तरंजित लाश देखी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके में पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्ती प्रगति नगर नदियाखार निवासी अरुण प्रधान के रूप में की गई। युवक किस काम से यहां पहुंचा था और उसकी मौत किस वजह से हुई, इसकी जांच अलग-अलग बिंदुओं पर की जा रही है। दर्री सीएसपी लितेश सिंह ने बताया कि सिर पर चोट के निशान होने से कई प्रकार के निष्कर्ष लगाए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम और स्नेफर डॉग के जरिए महत्वपूर्ण बिंदुओं तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही वास्तविक कारण का पता किया जाएगा।
शराब की बोतलें मिली
प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड और FSL की टीम को बुलाय। जिसने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने मौके से कुछ देसी शराब की बोतलें भी बरामद की है। पुलिस अब इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। मृतक की पहचान नदियाखार निवासी अरूण प्रधान के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि उसकी उम्र लगभग 25 या 26 साल होगी।
फूट-फूटकर रोने लगी मां
इधर, शव मिलने और मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को भी जानकारी दी थी। खबर लगते ही अरूण की मां और उसका भाई मौके पर पहुंचे। मां रोती बिलखती चिल्लाती रही और घरवाालों ने भी उसकी हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।




