बड़ी खबर छत्तीसगढ़: छात्राओं से अश्लील हरकत करता था टीचर, आरोपी टीचर बोला- आरोप लगा..........
हदरीबाजार: शासकीय बालक एंव कन्या उ. माध्यमिक विद्यालय हरदी बाजार में गुरुवार दोपहर को अचानक छात्रा छात्राओं के महिला पालक 10-12 की संख्या में एवं छात्र-छात्राएं प्राचार्य के कक्ष में पहुंचे जहां पालकों एवं छात्राओं ने काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्कूल के शिक्षक महेंद्र कश्यप के प्रति आरोप लगाते हुए कहा गया कि महेंद्र कश्यप शिक्षक हैं इसके बावजूद भी लड़कियों के ऊपर बुरी नजर डालते है उनसे गलत - गलत शब्दों में बात करते है हमेशा दुव्र्यवहार किया जाता है ऐसे आरोप लगाते हुए महेंद्र कश्यप के ऊपर कार्रवाई करने की बात कही गई पालक,शिक्षकों व शाला समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच में चर्चा विमर्श पश्चात भी मामला नही सुलझा तब पालक महिला एवं छात्रऐं नारे बाजी करते हुऐ हरदी बाजार चौकी में जाकर महेंद्र कश्यप के खिलाफ कराई करने की मांग लेकर लिखित बयान दिऐ,तब जाकर उपनिरीक्षक तारनदास कोसले ने शिक्षक महेंद्र कश्यप के उपर 354 छेडखानी का मामला दर्ज कर लिया गया तब जाकर पालक महिला व छात्राऐं, सरपंच व जनपद सदस्य भी उपस्थित थे,जो कार्यवाही पशच्चात अपने घर वापस गये । वही शिक्षका समिति ने विघालय में शुक्रवार सुबह 12 बजे शाला समिति की बैठक में कठोर कार्यवाही करने की बात कही । संस्था के प्राचार्य बी एन दीवाकर ने उक्त घटना की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को देने की बात कही है ।
छात्राएं बोलीं- नीयत शुरू से बुरी थी, पर अब हद हो गई
परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की। टीचर को स्कूल से हटाने को कहा, लेकिन कार्रवाई नहीं होती देख वे पुलिस के पास पहुंच गए। इसके बाद छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में आरोपी टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक महेंद्र कश्यप की नीयत शुरू से ही उन पर बुरी थी। लोक-लाज के भय से वे कुछ नहीं बोलती थी, लेकिन जब हद हो गई तो मजबूर होकर उन्हें परिजनों से शिकायत करनी पड़ी।
आरोपी टीचर बोला- आरोप लगा रहे हैं तो ट्रांसफर कर दीजिए
इस संबंध में जब आरोपी टीचर से बात की गई तो उसने सारे आरोप झूठे बताए। कहा कि वे इतने सालों से पढ़ा रहा है। स्कूल के छात्र-छात्राओं को अपने बच्चों की तरह मानता है। सुबह से शाम तक का समय देता है। हमेशा हर बच्चे का खुद को गार्जियन समझता रहा। अब बच्चों ने ऐसा क्यों किया, यह समझ से परे है। टीचर ने कहा कि आरोप लगाया तो ट्रांसफर कर दीजिए।
DEO को दी गई जानकारी, होगी विभागीय कार्रवाई
स्कूल के प्राचार्य डीएन दिवाकर ने कहा कि शाला समिति की बैठक कर शिक्षक के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले से जिला शिक्षा अधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षक महेंद्र कश्यप साल 2007 से स्कूल में अपनी सेवाएं दे रहा है। इतने लंबे अंतराल तक स्कूल में पदस्थ रहने के बाद जिस तरह से छात्राओं ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, यह एक गंभीर मसला है।




