CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : सड़क किनारे मिली दो लोगों की लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : सड़क किनारे मिली दो लोगों की लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच
Share

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सोमवार की सुबह हुए एक सड़क दुघर्टना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों के शव सड़क किनारे पड़े हुए मिले हैं। वहीं पास में एक स्कूटी भी मिली है। अभी तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों की उम्र 45 से 50 साल के बीच बताई जा रही है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे 130ष्ट पर कचना धुरवा मंदिर के पास सड़क किनारे दो लोगों के शव पड़े देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो अधेड़ उम्र के दो आदमियों के शव पड़े हुए थे। वहीं पास में सफेद रंग की रायपुर नंबर की स्कूटी भी पड़ी थी। दोनों के शरीर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं।

स्कूटी नंबर के आधार पर  दोनों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी होगी। जिससे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरे होंगे। जहां पत्थर और सड़क से टकराने से उनकी मौत हो गई। बहरहाल, शवों की पहचान कराने का पुलिस प्रयास कर रही है। स्कूटी नंबर के आधार पर भी उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।


Share

Leave a Reply