CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: 'ड्रीम गर्ल' फिल्म की तरह लड़कियों की फोटो दिखाकर खुद महिला बन बात करता था शख्स, कई लोगो से की ठगी

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: 'ड्रीम गर्ल' फिल्म की तरह लड़कियों की फोटो दिखाकर खुद महिला बन बात करता था शख्स, कई लोगो से की ठगी
Share

बॉलीवुड मूवी ‘ड्रीम गर्ल’ आपको याद ही होगी, जिसमें आयुष्यमान खुराना लड़की बनकर लोगों को बेवकूफ बनाता था। इसी फिल्म की तर्ज पर एक शातिर ने पिछले 3 साल में पूरे देश के कई लोगों को ठग लिया। शादी का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले इस शातिर को रायगढ़ पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। ये पहले अखबार में शादी का विज्ञापन देता। जब लोग उसमें दिए नंबर पर कॉल करते तो लड़की की आवाज में बातें कर उन्हें फंसाता और खाते में रुपए ट्रांसफर करा लेता। गुरुग्राम का एक युवक जब ठगी का शिकार हुआ तो मामला खुला। उसने पुलिस मुख्यालय में मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद रायगढ़ कोतवाली ने मामला दर्ज कर लिया।


जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम निवासी एक युवक ने छत्तीसगढ़ PHQ में शिकायत दी कि साल 2019 में उसने अखबार में मैरिज ब्यूरो का एक विज्ञापन देखा। उसमें दिए गए नंबर पर कॉल किया तो किसी भावना नाम की महिला से बात हुई। बताया कि वह पसंद का जीवनसाथी उपलब्ध करा देगी। इसके बाद किसी करुणा दुबे के बारे में बताया कि वह विधवा है और नौकरी करती है। रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 2000 रुपए खाते में जमा कराए। इसके बाद आरोपी ने करुणा दुबे से उसका संपर्क करा दिया।


करुणा दुबे से संपर्क हुआ तो बहाना बनाकर लेती रही रुपए
करुणा दुबे ने युवक को बताया कि उसके बच्चे नहीं हैं। रोज कॉल करती और जल्द शादी कर लेने की बात कहती। इस बीच किसी न किसी बहाने रुपए मांगती रही। उसकी बातों में आकर युवक ने तीन बार में 40 हजार रुपए खाते में जमा किए। एक बार महिला ने बहन और भांजी का एक्सीडेंट होने व इलाज के नाम पर 3 लाख रुपए मांगे। युवक ने रुपयों की व्यवस्था नहीं होने की बात कही तो महिला ने मोबाइल स्विच ऑफ कर बात करना बंद कर दिया।

बैंक एकाउंट के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने बैंक खाते के जरिए आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि किसी जीतू महानंद के नाम पर है। वह मूल रूप से ओडिशा के बलांगीर का रहने वाला है और बिलासपुर के तेलीपारा में रहता है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को पुलिस रायगढ़ लेकर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले रायगढ़ में मैरिज ब्यूरो संचालित कर लोगों से धोखाधड़ी करता था। फिर बिलासपुर चला गया और वहां भी ऐसा ही ठगी का धंधा करने लगाा। इस बार उसने लड़की बनकर वैसी ही आवाज में बात करने का तरीका अपनाया। उसने बताया कि बहुत प्रैक्टिस कर उसने लड़की की आवाज निकालना सीखा। इसमें उसने यूट्यूब, इंटरनेट की मदद भी ली।

लड़कियों की फोटो दिखाकर खुद महिला बन बात करता
पूछताछ में आरोपी जीतू ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के बाद से ऑफिस लंबे समय से बंद था। इसके कारण वह बिलासपुर चला गया। रायगढ़ में रहने के दौरान उसने गुरुग्राम के युवक को शादी के नाम पर झांसा दिया और अपने एकाउंट में रुपए मंगवाए। वह अज्ञात महिलाओं व लड़कियों की फोटो दिखाता था। फिर खुद ही कभी भावना, करूणा दुबे, सिमरन सिंह और कभी गोपी शर्मा बनकर महिलाओं की आवाज में बात करता। पुलिस ने एक महीने पहले भी ऐसी फर्जी मैट्रिमोनियल साइट संचालक को पकड़ा था।



Share

Leave a Reply