CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नक्सलियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने पूरा गांव पहुंचा थाना

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नक्सलियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने पूरा गांव पहुंचा थाना
Share

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के मढ़ोनार गांव में नक्सलियों के खिलाफ बगावत शुरू हो गई है। बस्तर का यह पहला मामला है जब नक्सलियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पूरा गांव उठ कर थाने पहुंचा। ग्रामीणों में आक्रोश की वजह यह है कि गुरुवार को नक्सलियों द्वारा पीएमजीएसवाई के पुलिया निर्माण में लगे मजदूरों के साथ मारपीट कर निर्माण कार्य करा रहे दल्लीराजहरा निवासी संदीप जाला की हत्या कर निर्माण कार्य में लगे एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर व एक सीडी डान मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया था। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। शुक्रवार को मढ़ोनार व आसपास क्षेत्र के करीब 200 की संख्या में ग्रामीण पैदल आठ किमी चलकर छोटेडोंगर नक्सलियों के खिलाफ बेवजह महिला मजदूरों के साथ मारपीट, गांव के सड़क व पुलिया निर्माण को रोकने के विरोध में रिपोर्ट दर्ज कराई। ग्रामीणों का कहना है कि हम गरीब मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का जीवनयापन करते हैं परंतु नक्सली बेवजह हमारे साथ मारपीट कर हमें धमकी देते हैं। नक्सली सड़क निर्माण व पुलिया निर्माण कार्य में अड़चन डाल कर गांव की विकास को रोक रहे हैं। सरकार सड़क हम गांव वालों के चलने के लिए बना रही है फिर नक्सली क्यो गांव के विकास कार्यों में बांधा डाल रहे हैं।

पुरूष के साथ ही गांव की महिलाएं भी अपने दुधमुंहे बच्चों को लेकर थाने पहुंची और नक्सलियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। नक्सलियों के द्वारा महिला मजदूरों से बेवजह मारपीट करने के बाद गांव में काफी आक्रोश है। जिन महिलाओं के साथ नक्सलियों ने मारपीट किया उनका कहना है कि नक्सलियों ने अचानक मढोनार के पुलिया निर्माण के पास पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी जब हमारे द्वारा मारपीट की वजह पूछी गई तो नक्सलियों ने कहा कि काम ना करने के लिए कहा गया था फिर क्यो काम किया जा रहा है। पुरे मामले में पुलिस का कहना है कि नक्सलियों द्वारा गांव के गरीब मजदूरों से मारपीट करना ग़लत है गांव के लोग नक्सलियों के आतंक से त्रस्त हो चुके हैं।


नक्सलियों को गांव आने से मना कर चुके हैं ग्रामीण
पिछले कई सालों से मढ़ोनार में नक्सलियों की मौजूदगी नहीं हो रही थी इसका कारण यह है कि गांव वाले नक्सलियों को अपने गांव में आने के लिए मना कर चुके हैं। गांव में नक्सली नहीं आते हैं। जब से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है तभी से आ रहे हैं। गांव वाले नक्सलियों का दाना-पानी भी बंद कर चुके हैं किसी तरह का कोई मदद नहीं करते है।


मढ़ोनार में गुरुवार को नक्सलियों द्वारा करीब साढ़े तीन बजे दस्तक देकर पुलिया निर्माण कार्य में लगे वाहनों पर आगजनी कर मुंशी की हत्या की गई।साथ ही पुलिया निर्माण कार्य में कार्य कर रहे महिला मजदूरों के साथ मारपीट की गई, जिसे लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।



Share

Leave a Reply