CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : इस वर्ष छठ पूजा घाट में जाने की सिर्फ इन्हें होगी अनुमति, कलेक्टर ने दिए निर्देश

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : इस वर्ष छठ पूजा घाट में जाने की सिर्फ इन्हें होगी अनुमति, कलेक्टर ने दिए निर्देश
Share

अंबिकापुर | कोरोना संक्रमण से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए इस बार छठ पूजा में जिन्होंने कोरोना टीका लगवाया है, उन्हीं को छठ घाट जाने की अनुमति होगी, ताकि कोरोना संक्रमण का प्रभाव घातक न हो। छठ घाट में पूजा में शामिल होने जाने वालां को कोरोना टीकारण संबंधी मोबाइल मैसेज या टीकाकरण प्रमाण दिखाना होगा। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बुजुर्गों व बच्चों को छठ घाट साथ में नहीं ले जाने हर संभव प्रयास घर के लोगों को ही करना होगा। गुरुवार को कलेक्टर संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में दीपावली व छठ पूजा मनाने पहली बार आयोजित शांति समिति की बैठक में यह यह निर्णय लिया गया। इसके साथ ही बैठक में दीपावली और छठ पूजा शांति पूर्वक व कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाने का निर्णय समिति के सदस्यों की ओर से एकमत से लिया गया।

कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा कि वर्तमान में जिले में कोविड का संक्रमण थमा है, लेकिन समाप्त नहीं हुआ है। इसे देखते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है, इसके लिए खुद को सावधानी बरतना होगा। उन्होंने छठ घाट में बिजली, पार्किंग, आपदा राहत आदि की टीम की पुख्ता व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी छठ घाटों में बिजली कर्मियों की तैनाती के साथ ही एक कंट्रोल रूम भी स्थापित कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।


भीड़ नियंत्रण के लिए वालंटियर्स होंगे तैनात-
छठ घाटों में पूजा के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवानों के साथ ही प्रत्येक घाट में 40-50 एनएसएस व एनसीसी के कैडेट की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। घाट में क्रेन, फायर ब्रिगेड, गोताखोर, तैराक, एम्बुलेंस व मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी।


सफाई के लिए तैनात रहेगी विशेष टीम-
छठ घाटों में साफ-सफाई के लिए नगर निगम व छठ घाट समिति की ओर से विशेष सफाई टीम रखी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के घाट की सफाई व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायतों को जिम्मेदारी दी जाएगी। शंकर घाट व घुनघुट्टा नदी घाट में भीड़ को कम करने के लिए नए छठ व्रतियों को नए घाट में शामिल होने प्रोत्साहित किया जाएगा।


निर्धारित स्थल पर ही होगी पटाखों की बिक्री-
दीपावली में पटाखा जलाने के लिए शहर के पीजी कालेज ग्राउड में दुकान आवंटित की जाएगी। पटाखों की बिक्री इन्हीं निर्धारित दुकानों से ही करने की होगी अनुमति। धनतेरस के दिन सड़क में जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वाहन पार्किंग निर्धारित की जाएगी तथा दुकानों से बाहर सामान निकालकर बिक्री करने की अनुमति नहीं होगी।
पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने कहा कि समिति की ओर से दिए गए सुझावों पर अमल की जाएगी। स्थल भ्रमण कर व्यवस्था को दुरूस्त करने का प्रयास किया जाएगा। महापौर डॉ अजय तिर्की ने कहा कि कोविड संक्रमण के देखते हुए बुजुर्ग व बच्चों को छठ घाट स्थल नहीं ले जाने पर जोर देना होगा। अगले 10 दिन में शहर में कोरोना की स्थिति के देखकर प्रशासनिक निर्णय लिया जाएं।
बैठक में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, पार्षद आलोक दुबे, अमर विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, एसडीएम प्रदीप साहू, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय, रामचन्द्र स्वर्णकार, कर्ताराम, कैलाश मिश्रा, अंजुमन कमेटी के सचिव इरफान सिद्धिकी सहित छठ घाट समिति के प्रतिनिधि, समिति के अन्य सदस्य सहित व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



Share

Leave a Reply