बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : सेल्फी के फेर में दो भाइयों की चली गई जान
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पिकनिक मनाने गए एक परिवार के दो युवकों की सेल्फी लेने के फेर में पानी में डूबकर मौत हो गई।
जिला मुख्यालय कोरबा से 90 किलो मीटर दूर पुलिस चौकी मोरगा के अंतर्गत केंदई जल प्रपात में यह घटना गुरुवार की दोपहर में हुई। देर रात पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कटघोरा निवासी पीयूष गोयल 29, अपनी पत्नी राशि बंसल ;26, बहन रिया गोयल ;27 और छोटा भाई आयुष गोयल 19 के साथ केंदई जलप्रपात पिकनिक मनाने गए थे।
जल प्रपात में सेल्फी लेने के दौरान पीयूष गोयल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। बड़े भाई को पानी में गिरते देख छोटा भाई आयुष गोयल ने भी बड़े भाई को बचाने पानी में छलांग लगा दी लेकिन दोनों डूबने लगे। तभी पीयूष की पत्नी राशि बंसल जिसे तैरना आता था दोनों को बचाने पानी में उतर कर जद्दोजहद करने लगी। वह दोनों भाइयों को किसी तरह पानी से बाहर ले आई। दोनों भाई इस समय बेहोश थे। बदहवास बहन रिया गोयल और पत्नी राशि बंसल ने इसकी सूचना आसपास के लोगो को दी। वही हादसे की सूचना पाकर पुलिस विभाग के डायल 112 के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मोरगा चौकी व बांगो थाने के पुलिस अधिकारी शव को कटघोरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो.दो नौजवान सगे भाइयों की मौत से पूरे कटघोरा में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक पीयूष गोयल चार्टर एकाउंटेंट था और दुबई में जॉब करता था। वह एक माह पूर्व ही शादी के लिए कटघोरा आया था। अप्रैल माह में पीयूष का विवाह भिलाई में हुआ था। शादी के बाद पीयूष गोयल लंदन में शिफ्ट होने की तैयारी में थाए लेकिन लॉक डाउन होने की वजह से वह लन्दन नहीं जा पाया था।




