CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में हुई दो व्यापारियों की मौत, दो अन्य व्यापारी घायल

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में हुई दो व्यापारियों की मौत, दो अन्य व्यापारी घायल
Share

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बुधवार देर रात सड़क हादसे में बोलेरो सवार दो व्यापारियों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य व्यापारी घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की टक्कर से हुआ। घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। व्यापारी बाजार से लौट रहे थे। टक्कर के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र में कराबेल पुल के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बरेशबारा, अंबिकारपुर निवासी अजय गुप्ता (60) आचार और हसिमुद्दीन (61) चूड़ी व्यापारी थे। दोनों अपने दो अन्य व्यापारी साथियों के साथ सीपुर व्यापार के संबंध में गए थे। वहां से देर रात लौटने के दौरान अभी वे अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर नेशनल हाईवे-43 पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची, लेकिन उससे पहले ही अजय गुप्ता की मौके पर मौत हो चुकी थी। वहीं हसिमुद्दीन ने अस्पताल पहुंचने के बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दो अन्य घायलों का उपचार जारी है। उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। उसके मालिक और ड्राइवर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रक किसी भगवती ट्रांसपोर्ट कंपनी का है।


Share

Leave a Reply