CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: अज्ञात लोगों ने लगाई शराब दुकान में आग, करीब 30 लाख का नुकसान

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: अज्ञात लोगों ने लगाई शराब दुकान में आग, करीब 30 लाख का नुकसान
Share

महासमुंद। महासमुंद में देर रात विवाद के चलते अज्ञात लोगों ने दलदली रोड स्थित सरकारी शराब दुकान में आग लगा दी। बताया जा रहा है शराब खरीदने के समय लाइन लगाने को लेकर विवाद हुआ इसके बाद अचानक वहां 40 से 50 लोग पहुंच गए और दुकान को आग के हवाले कर दिया। 

हालांकि अभी तक इन आसामाजिक लोगों की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस और आबकारी विभाग जांच में जुटी है। आग के कारण दुकान में रखें शराब का स्टॉक जल चुका है। नुकसान कितना हुआ आंकलन किया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि तक़रीबन 30 लाख से ज्यादा का नुक्सान हुआ हैं। 

महासमुंद आबकारी विभाग के डीओ दिनकर वासनिक ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा दुकान में आग लगाई गई। अभी आग लगने के कारण कितना नुकसान हुआ है बता पाना मुश्किल है, जांच जारी है। बतादें पहले भी इस दुकान में आग लग चुकी है जिसमें लाखों रुपए का नुकसान हुआ था। विवाद के चलते हुई आगजनी से शराब दुकानों की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं। 


Share

Leave a Reply