CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: पति के साथ बाजार जा रही महिला को चलती बाइक से हाथी ने खींच कर मार डाला

   बड़ी खबर छत्तीसगढ़: पति के साथ बाजार जा रही महिला को चलती बाइक से हाथी ने खींच कर मार डाला
Share

जशपुर। पति केे साथ बाजार जा रही महिला को हाथी ने बाईक से खींचकर मार डाला। हादसे में बाद इलाके में दहशत है। जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के तपकरा रेंज में पति के साथ बाइक में बाजार जा रही एक महिला केरसई पंचायत के बरटोली गांव की निवासी खिज्मती बाई और उसका पति रामकुमार सोमवार की सुबह बाइक से गुड़ लेने के केरसई जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते मे गोठान के जंगल मे दंपती पर पीछे से दंतैल ने हमला कर दिया। हाथी ने चलती हुई बाइक को दौड़ाया और बाइक के पीछे पीछे बैठी हुई महिला को सुढ़ से लपेट लिया।
 
हाथी के इस हमले से बाइक अनियंत्रित हो कर गिर गई। जमीन में गिरी हुई खिज्मती को अतिकाय ने कुचल कर मार डाला। हादसे में मृतिका के पति रामकुमार ने मौके से भाग कर किसी तरह से अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस घटना से पहले दल से अलग हो कर भटक रहे इस दंतैल ने रायमुण्डा गांव में एक अन्य महिला सुखों बाई 50 वर्ष को घायल किया है। उसे इलाज के लिए नजदीक के जंगल मे भर्ती किया गया है। केरसई के आसपास के जंगल मे तीन हाथी मौजूद हैं। महिला को कुचलने के बाद दंतैल आक्रामक हो चुका है। मौके पर अब भी वन अमला और ग्रामीण हाथी को खदेडऩे में जुटे हुए हैं।


Share

Leave a Reply