CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: महिला ने की जेठ और जेठानी की हत्या, जानिए क्या है ये पूरा मामला

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: महिला ने की जेठ और जेठानी की हत्या, जानिए क्या है ये पूरा मामला
Share

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी खबर प्रकाश में आई है यहा एक महिला ने जेठ और जेठानी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। दोनों की हत्या के बाद महिला खुद थाना पहुंचे गई। उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करते हुए बताया कि 'साहब, मैंने अपने ही परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी हैÓ। महिला की यह बात सुनकर पुलिस के भी कान खड़े हो गए। आनन—फानन में महिला को हिरासत में लेकर उसकी बात की मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई, तो एक महिला और पुरुष की लाश खून से सनी हुई पड़े मिली।

एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या, वह भी उस परिवार की ही एक महिला के द्वारा किया जाना, इस अंधविश्वास की ही परिणिति है। पूरा मामला जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र का है जहां एक महिला ने जादू टोने के शक में अपने ही परिवार के जेठ जेठानी की हत्या कर दी है और खुद शुक्रवार की रात सन्ना थाने पंहुचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

इस दिल दहलाने वाले हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद जशपुर एसपी विजय अग्रवाल खुद घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ग्राम पंचायत डोभ की है। जिसे जादू टोने के शक ने इस कदर जकड़ रखा था कि महिला ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने ही परिवार के जेठ जेठानी को मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम मघनु राम पिता बोलो व उसकी पत्नी गंगोत्री बाई है जिनकी हत्या हुई है। वहीं हत्या कर थाना पहुंची महिला का नाम लुन्दरी बाई पति बुधमन भगत बताया जा रहा है।


Share

Leave a Reply