CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर : आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही , 132 लीटर देशी-विदेशी अवैध शराब का जखीरा बरामद

बड़ी खबर : आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही , 132 लीटर देशी-विदेशी अवैध शराब का जखीरा बरामद
Share

रायपुर : मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देशानुसार राज्य में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापमार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कबीरधाम, बलौदाबाजार-भाटापारा और कांकेर जिले में कुल 132.4 लीटर अवैध देशी-विदेशी शराब जप्त करने की कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के अनुसार कबीरधाम जिले में 25 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में मध्यप्रदेश निर्मित 54 हजार रूपए की 81 बल्क लीटर गोवा विदेशी मदिरा वाहन सहित जप्त की गई।
इसी तरह कांकेर जिले में 24 नग किंगफिशर स्ट्रांग बियर, 50 नग देशी प्लेन मदिरा और 10 नग गोवा स्पेशल विदेशी मदिरा कुल मात्रा 26.4 लीटर देशी-विदेशी मदिरा तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया है। उल्लेखनीय है कि आबकारी विभाग के मैदानी अमले द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है।
 



Share

Leave a Reply