CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ के बस यात्रियों के लिए बड़ी खबर: किराए की दर में 25 प्रतिशत हुई बढ़ोत्तरी

छत्तीसगढ़ के बस यात्रियों के लिए बड़ी खबर: किराए की दर में 25 प्रतिशत हुई बढ़ोत्तरी
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और वर्तमान में डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के मद्देनजर यात्री किराए में 40 प्रतिशत वृद्धि की मांग की। मुख्यमंत्री बघेल ने चर्चा उपरान्त इसमें 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की सहमति दी। इस अवसर पर परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, आयुक्त परिवहन श्री टोपेश्वर वर्मा, अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त देवव्रत सिरमौर उपस्थित थे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग द्वारा 16 जुलाई 2018 से ‘प्रक्रम यात्री वाहनों’ (नगर वाहनों को छोड़कर) के यात्री किराए की दर में वृद्धि की गई थी। उस समय वर्ष 2018 में डीजल का मूल्य प्रति लीटर 69.20 रूपए था। तत्पश्चात् 1 मई 2021 की स्थिति में डीजल का मूल्य 89.10 रूपये प्रति लीटर हो गया है। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा इसे ध्यान में रखते हुए उनकी मांग पर विचार उपरान्त राज्य में यात्री किराया में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के लिए सहमति दी।

मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के दौरान संरक्षक छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा सभापति नगरपालिक निगम रायपुर प्रमोद दुबे सहित बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने यात्री किराया में बढ़ोत्तरी की मांग करते हुए अवगत कराया कि वर्तमान में डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और अन्य उपकरणों की कीमत में वृद्धि के कारण राज्य में बस संचालकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अतएव यात्री किराया में बढ़ोत्तरी किया जाना न्यायसंगत होगा ताकि राज्य में आम जनता की सुविधा के लिए सभी बसों का सुव्यवस्थित रूप से संचालन हो सके। राज्य में यात्री किराया में बढ़ोत्तरी किए जाने की सहमति पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री बघेल का आभार जताया गया।


Share

Leave a Reply