नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: घर में घुसे लुटेरों ने की गर्भवती महिला की हत्या, परिजनों ने 4 घंटे किया स्टेट हाईवे जाम

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: घर में घुसे लुटेरों ने की गर्भवती महिला की हत्या, परिजनों ने 4 घंटे किया स्टेट हाईवे जाम
Share

बेमेतरा। चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट के बाद गर्भवती महिला की हत्या कर दी। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। गुस्साए परिजनों ने अगले दिन गुरुवार को शव सड़क पर रख स्टेट हाईवे जाम कर दिया। अफसरों ने एक एएसआई और एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। मामला साजा थाना क्षेत्र का है।

सिर और पेट पर किया धारदार हथियार से वार, उपचार के दौरान मौत-
रिंकी के सिर और पेट पर धारदार हथियार से वार किया गया था। परिजन घायल रिंकी की साजा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने समाज के लोगों के साथ मिलकर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे शव को स्टेट हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। इससे दुर्ग-बेमेतरा स्टेट हाईवे बंद हो गया और वाहनों की लाइन लग गई।

जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत देवकर निवासी खेतमल जैन और उनकी पत्नी रेशमी बाई बुधवार शाम करीब 7.30 बजे बाजार गए हुए थे। जबकि उनका बेटा पुखराज किसी काम से बाहर था। घर में अकेली उनकी बहू रिंकी जैन (30) मौजूद थी। इसी बीच पीछे के दरवाजे से बदमाश अंदर घुस आए और लूटपाट के दौरान रिंकी पर हमला कर दिया। परिजन लौटे तो अंदर खून से लथपथ रिंकी पड़ी हुई थी।


Share

Leave a Reply