CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: शराब बेचते 03 गिरफ्तार, नगदी 24500 रुपये एवं 07 बोतल अंग्रेजी तथा 100 पाऊच देशी शराब जब्त

बड़ी खबर रायपुर: शराब बेचते 03 गिरफ्तार, नगदी 24500 रुपये एवं 07 बोतल अंग्रेजी तथा 100 पाऊच देशी शराब जब्त
Share

रायपुर। अवैध शराब बेचने की सुचना पर पुलिस ने छापामाकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 100 पाउच कच्ची देशी शराब एवं 45 सौ रुपये नगद जब्त की है। 


मिली जानकारी के अनुसार उरला थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान आज सुबह 7.45 बजे उमिया मार्केट के पास बीरगांव में एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब बेचने की सुचना पर मौके पर पहुंच घेराबंदी कर एक युवक को पकडऩे पर उसके पास से 100 पाउच जेब्राछाप कच्ची देशी शराब अनुमानित कीमत 4000 रुपये एवं बिक्री की रकम 4500 रुपये बरामद होने पर पुलिस ने जब्त कर ली है। आरोपी का नाम पुछने पर उसने अपना नाम गोवर्धन साहू 28 वर्ष पिता कलाराम साहू निवासी सूर्यानगर गोगांव पुराना पानी टंकी के पास रायपुर बताया है।

इसी तरह देवेन्द्रनगर थाना पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर एलआईसी बिल्डिंग के पास देवेन्द्रनगर में 19 मई को रात 11.30 बजे अवैध शराब बेचने की सुचना पर मौके पर पहुंच पुलिस ने घेराबंदी के के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ उसके पास रखे थैला चेक करने पर उसमें 3 बोतल अंग्रेजी शराब कीमत 2880 रुपये एवं बिक्री की रकम नगदी 7000 रुपये जब्त की है। आरोपी का नाम पुछने पर उसने शिव यादव 30 वर्ष पिता विजय यादव निवासी पंडरी ताजनगर रायपुर  बताया है।

तथा कपड़ा मार्केट हनुमानमंदिर के पास देवेन्द्रनगर में अवैध शराब की बेचने की सुचना पर मौके पर पहुंच 02 भाईयों को पकडऩे पर उनके पास से एक झिल्ली में रखा 04 बोतल मैकडावल नंबर 01 अवैध शराब कीमत 3840 रुपयें एवं नगदी दोनों आरोपियों के पास से शराब बिक्री की राशि नगदी 20000 हजार रुपये जब्त की है। दोनों के नाम पुछने पर उन्होंने पुलिस को अपना नाम कुनालमोरयानी 25 वर्ष पिता स्व.महेश मोरयानी एवं ऋषभ मोरयानी पिता स्व.महेश मोरयानी निवासी सेक्टर 05 जलाराम प्रोविजन के पास देवेन्द्रनगर बताया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 


Share

Leave a Reply