बड़ी खबर रायपुर: धर्मशाला में जुआ खेलते 04 गिरफ्तार, लाखों रुपये नगदी व ताश पत्ती जब्त
रायपुर। राजधानी पुलिस ने धर्मशाला में रेड मारकर 04 लोगों जुआ खेलते गिरफ्तार कर नगदी 2 लाख 10340 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर बीती रात 09 बजे सदरबाजार स्थित गिरधर भवन धर्मशाला में रुपये पैसे का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलने की सुचना पर पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर मौके से 04 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 210340 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती बरामद की है। पकड़े गए जुआरियों के नाम पुछने पर उन्होंने अपना नाम अशोक जैन 58 वर्ष पिता पुखराज जैन सदर बाजार रायपुर उसके पास से व फड से 52160 रूपये एवं मो.नावेद 38 वर्ष पिता मो. सुलेमान हनुमान नगर जिनके कब्जे से तथा फड से 53110 रूपये व सुशील जैन 52 वर्ष पिता स्व.जीसी जैन सदर बाजार रायपुर के कब्जे व फड से 52020 रमेश जैन 63 वर्ष पिता मीनालाल जैन लाखे नगर के कब्जे व फड से 53050 रूपये कुल रकम 210340 रूपये एवं 52 पत्ती जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर अपराध पजीबद्ध कर विवेचना पर लिया गया है।




