CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: गृह निर्माण मंडल में कार्यरत संपदा अधिकारी से प्रमोशन कराने के नाम पर मांगा 10 लाख रुपये

 बड़ी खबर रायपुर: गृह निर्माण मंडल में कार्यरत संपदा अधिकारी से प्रमोशन कराने के नाम पर मांगा 10 लाख रुपये
Share

रायपुर। गृह निर्माण मंडल के संपदा अधिकारी से प्रमोशन कराने के नाम पर 10 लाख रुपये मांगने व नही देने पर प्रमोशन रोकवाने की बात कहकर मारपीट करने की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज की गई है। 
 

मिली जानकारी के अनुसार आस्था अपार्टमेंट के सामने शंकरनगर सिविललाईन निवासी मोहम्मद सिराजूदीन 61 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी गृह निर्माण मंडल में संपदा अधिकारी के पद पर कार्यरत है। 4 फरवरी को शाम 7.30 बजे पीडि़त के आफिस में जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत राजेश नायर 43 वर्ष पिता टी.आर नायर ने रास्ता रोक कर शंकरनगर में वरदान हास्पिटल के पास कैंटीन में खाना खाने जाते समय पीडि़त का रास्ता रोककर प्रमोशन होने वाला है, बहुत कमाया है कहकर 10 लाख रुपये मांगा। पैसा नही देने की बात कहने पर आरोपी ने प्रमोशन रोकवाने की बात कहकर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 341,384,294,323,506 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 


Share

Leave a Reply