CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: जुआ व सट्टा पट्टी के साथ 15 गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पट्टी जब्त

 बड़ी खबर रायपुर: जुआ व सट्टा पट्टी के साथ 15 गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पट्टी जब्त
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने जुआ एवं सट्टे के खिलाफ कार्रवाही कर 15 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7 हजार 760 रुपयें एवं सट्टा पट्टी जब्त की है। 

मिली जानकारी के अनुसार सेजबहार थाना पुलिस ने मुखबीर से सोनपैरी तालाब के पास जुआ खेलने की सुचना पर 19 मई को शाम 6 बजे के करीब मौके पर पहुंच घेराबंदी कर डाकेश्वर साहू 29 वर्ष पिता रामकुमार साहू एवं अन्य 03 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर उनके पास व फड से नगदी 15 सौ रुपये  व ताश की 52 पत्ती बरामद कर जब्त की है। इसी तरह अभनपुर थाना पुलिस ने जुआ खेलने की सुचना पर ग्राम लमकेनी नाला के पास जुआ खेलते घेराबंदी कर विकाश वर्मा 30 वर्ष पिता विश्राम वर्मा एवं अन्य 04 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 2000 रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त की है। वहीं आरंग में ग्राम समोदा बाजार के पास जुआ खेलते पुलिस ने 04 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से ताश की 52 पत्ती व 410 रुपये बरामद की है। गुढिय़ारी कलिंगनगर में 19 मई को दोपहर 3.40 बजे सट्टा पट्टी लिखने की सुचना पर घेराबंदी कर दीपक 30 वर्ष पिता देवानंद राव को गिरफ्तार कर उसके पास से 1730 रुपये एवं सट्टा पट्टी जब्त की है। तथा सिविललाईन थाना पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर 19मई को रात 9.40 बजे  छत्तीसगढ़ कॉलेज के पास सट्टा पट्टी लिखते पाए जाने पर रुपेश राव 23 वर्ष पिता रामचंद राव को गिरफ्तार कर उसके पास से एक नग सट्टा पट्टी एवं नगदी 2120 रुपये जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है। 


Share

Leave a Reply