बड़ी खबर रायपुर: फिश कंपनी के आफिस का ताला तोड़कर 30 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर। राजधानी के माना इलाके में चोरों ने एमएम फिश आफिस का ताला तोड़कर आलमारी में रखा कैश पेटी से 30 लाख रुपये नगदी चोरी कर लेने की रिपोर्ट माना थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात माना इलाके में चोरों ने एमएम फिश कंपनी के आफिस का ताला तोड़कर आलमारी में रखा कैश पेटी से 30 लाख रुपये चोरी कर लिये। घटना की शिकायत एमएम फिश संचालक स्वप्न मंडल ने माना थाने में दर्ज करायी है। घटना की सूचना पर माना थाना पुलिस एवं साईबर सेल तथा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।




