बड़ी खबर रायपुर : गांजा तस्करी करते एक बाईक सवार गिरफ्तार
रायपुर। गांजा बेचने की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 किलों 300 ग्राम गांजा जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार मानाकैम्प थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 08 जुलाई को 8.30 बजे मुखबीर की सूचना पर एक बाईक सवार को हार्ट बाजार माना में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक थैला में रखा 2 किलों 300 ग्राम गांजा तथा बाईक जब्त की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम द्वारिका बारले 21 वर्ष पिता अश्वनी कुमार बारले बताया है। नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।




