बड़ी खबर रायपुर: पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार ठोकर, हुई दर्दनाक मौत
रायपुर। तेज रफ्तार ट्रक चालक पैदल जा रहे व्यक्ति को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो जाने की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पुरैना थाना भिलाई-3 जिला दुर्ग निवासी सूरज शर्मा 36 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 05 जून को रात 8.15 बजे एसबीआई बैंक के सामने मेन रोड अछोली में अज्ञात ट्रक चालक ने पैदल जाते समय प्रार्थी के भांजी दामाद कृष्ण बहादुर 52 वर्ष पिता धन बहादुर निवासी पुरैना थाना भिलाई-3 जिला दुर्ग निवासी को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। इस कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




