बड़ी खबर रायपुर: ढाबे के पास खड़ी महिला को अज्ञात ट्रक ने मारी ठोकर, हादसे के बाद महिला की मौके पर ही मौत
रायपुर। ढाबा के सामने अंधेरे में खड़ी महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लखौली थाना आरंग जिला रायपुर भानुप्रताप चंद्राकर पिता स्व. खेलुराम चंद्राकर उम्र 45 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 15 सितंबर को रात 1.30 बजे श्री ढाबा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के पास अंधेरे में खड़ी महिला को अज्ञात ट्रक ने ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रार्थी के अनुसार महिला की उम्र करीब 45-50 वर्ष के बीच में है तथा वह लाल साड़ी पहनी हुई थी। घटना की सुचना डायल 112 मे दिया जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया है।




