CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: ट्रेन में चढ़ने के दौरान पटरियों पर गिरा युवक, मौके पर मौत

बड़ी खबर रायपुर: ट्रेन में चढ़ने के दौरान पटरियों पर गिरा युवक, मौके पर मौत
Share

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में सोमवार की दोपहर एक हादसे में युवक की जान चली गई। छूटती ट्रेन में सवार होने की हड़बड़ी में उसकी जिंदगी ही छिन गई। ये हादसा रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर 1 पर हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ से गोंदिया जाने वाली जनशताब्दी में एक युवक चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इस हड़बड़ी में उसका पैर फिसला और वो पटरियों में जा गिरा। चलती ट्रेन की चपेट में आकर उसका पैर कट गया।


गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उसकी स्टेशन पर ही मौत हो गई। कुछ चश्मदीदों के मुताबिक जिस वक्त हादसा हुआ तब प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया, आस-पास मौजूद पुलिसकर्मी भी भागकर आए। कुछ देर तक युवक को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजाम भी नहीं हो सका। अफरा-तफरी के माहौल में एक एंबुलेंस आई और युवक को अंबेडकर अस्पताल भेजा गया। मगर उसकी मौत हो चुकी थी। जीआरपी की टीम घटना की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है।



Share

Leave a Reply