बड़ी खबर रायपुर: जमीन पर सो रहे युवक को हाईवा वाहन ने रौंदा, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर। हाईवा वाहन चढऩे से जमीन पर सो रहे युवक की मौत हो जाने की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार सिलतरा धरसींवा निवासी राजकुमार सिंह 35 वर्ष पिता लल्लु सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 18 जुलाई को शाम 7 बजे सिलतरा गोदावरी पावर प्लॉट गेट नंबर 03 के पास जमीन पर सोये हुए रवि कुमार कन्हार 22 वर्ष पिता सखी कहार निवासी कुकराव सिधी मध्यप्रदेश के उपर हाईवा क्रमांक सीजी 22 एच 2751 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रौंद दिया। जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।




