बड़ी खबर रायपुर: एकाउटेंट 01 लाख रुपये लेकर भागा कर्मचारी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
रायपुर। बैंक से रुपये निकालकर पेमेन्ट करने गया कर्मचारी एक लाख रुपये लेकर फरार हो गया। घटना की शिकायत टिकरापारा थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंगबोर्ड कालोनी सेजबहार निवासी विनय कोरी 32 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी सीसी टीवी कैमरा का बिजनेस करता है। ग्राफेन टेक्नोलोजी के नाम से पचपेड़ीनाका में आफिस है,करीब 04 माह से रवि सैनी उर्फ सतवीर सैनी निवासी भोपाल मध्यप्रदेश नाम का व्यक्ति पीडि़त के आफिस में एकाउन्टेंट के पर कार्य करता था। प्रार्थी रवि सैनी को 18 मई को शाम को एक सेल्फ चेक 01 लाख का रुपये पंजाब नेशनल बैंक तेलीबांधा का दिया था। रकम निकालकर आरडी फाइनेंस नेहरूनगर जग्गी काम्पलेक्स में देने बोला था। 19 मई को रवि सैनी ने फोन कर बताया कि सेल्फ चेक से रकम निकालकर आरडी काम्पलेक्स नेहरु नगर जा रहा हूं। दोपहर 02 बजे आरडी फाइनेंस आफिस से रुपये नही पहुंचने की जानकारी मिलने पर प्रार्थी ने रवि सैनी को कॉल किया। तब उसके दोनों नंबर बंद आ रहे थे। उसके किराए के रुम सुंदर विहार कालोनी पहुंचने पर ताला बंद मिला। मोहल्ले में आस-पास पता करने पर उसका पता नही चला। 27 मई तक उसका दोनों मोबाईल नंबर आ रहा है। पीडि़त ने आरोप लगाया है कि उसका एकाउटेंट रवि सैनी उर्फ सतवीर रुपये लेकर भाग गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने धारा 409 के तहत अपराध कायम कर मामले की जांच में जुटी है।




