बड़ी खबर रायपुर: पूर्व विवाद को लेकर गला दबाकर हत्या की कोशिश, आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर। पूर्व विवाद को लेकर स्कुटी सवार व्यक्ति की हत्या करने की नियत से मारपीट व गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने की रिपोर्ट आमानाका थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार भारत माता स्कूल टाटीबंध आमानाका निवासी अभिषेक सिंह 26 वर्ष पिता सुनील कुमार सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 18 जुलाई रविवार को शाम 4.25 बजे के करीब प्रार्थी स्कुटी से जा रहा था तभी राज मेडिकल के पास टाटीबंध में राजीव चंद,उमेश चंद,कन्हैया,हर्षित एवं अन्य लोगों ने एक राय होकर पूर्व विवाद को लेकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किये तथा गला दबाकर हत्या करने की कोशिश किये। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




