बड़ी खबर रायपुर: सड़क हादसे में बाईक सवार की मौत,कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर। सड़क हादसे में बाईक सवार की मौत हो जाने की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवर तिल्दा खरोरा निवासी बनऊराम साहू ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 25 मई को शाम 5 बजे ग्राम सिर्री मेन रोड खरोरा के पास प्रार्थी के दामाद कोमल साहू 27 वर्ष पिता भीखम साहू निवासी ग्राम अमेदी खरोरा को मोटरसाइकिल से जाते समय तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 04 एमडब्लू 7899 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते उसे शरीर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।




