CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: बाइक सवार बदमाशो ने बुजुर्ग महिला से की लूटपाट, कानों से टॉप्स नोचकर भागे

बड़ी खबर रायपुर: बाइक सवार बदमाशो ने बुजुर्ग महिला से की लूटपाट, कानों से टॉप्स नोचकर भागे
Share

रायपुर: रायपुर जिले के खरोरा थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पथरा कुंडी में पता पुछने के बहाने 2 अज्ञात बाइक सवार लड़के एक वृद्ध महिला के कान का सोने का टाप्स लूटकर भाग गए। मामले की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कठीया खरोरा निवासी जानकी सेन 62 वर्ष पति स्व.यशंवत सेन ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थिया अपनी बहू के साथ शुक्रवार को खेत गई थी। बहु खेत में काम करने लगी वह करीब 11.00 बजे आगे वाले खेत खदराहा खार को देखने जा रही थी कुमार दाउ के डेयरी के पास पहुचने पर कठिया तरफ से एक मोटर सायकल मे दो लड़के जो लगभग 18 से 22 साल के उम्र पीडि़ता के पास आकर रुक कर पता पुछने लगे,इसी दौरान दोनों युवक पीडि़ता का सिर जमीन को ओर दबा दिये व कान में पहने सोने का टाप्स को खिच लिए जिससे दोनो कान फट कर खुन निकने लगा। आरोपी सोने का टाप्स लूट कर भरूवाडीह की ओर भाग गये दोनो टापस का कीमत करीब 35000 रूपये बतायी जा रही है।पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 394 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लूट का मामला दर्ज कर लिया है।


बदमाशों ने पहले पता पूछा
बाइक पर आए दोनों लड़कों ने महिला का रास्ता रोककर पूछा कि- हमें GMR जाना है, रास्ता कौन सा है। महिला ने कह दिया कि मुझे कुछ नहीं पता। पीछे बैठे युवक ने महिला से कहा कि अम्मा हमारी मोटरसाइकिल खराब हो गई है अपना हंसिया हमें दे दो, बातों में आकर महिला ने अपना हंसिया पीछे बैठे युवक को दे दिया। महिला से हंसिया लेकर युवक ने उसे दूर फेंक दिया और महिला के सिर को दबोच लिया। दूसरे युवक ने महिला के कानों में पहने हुए सोने के टॉप्स को लूट लिया और फिर दोनों बाइक सवार भरुवाडीह के तरफ भाग गए। सोने के इन टॉप्स की कीमत लगभग 35 हजार रुपए थी।

बेहोश हो गई थी महिला
बुजुर्ग जानकी सेन के पति का पिछले साल स्वर्गवास हो गया है। अपने बेटे और बहू के साथ वह गांव में ही रहती है और खेती किसानी का काम करती है । जब लुटेरों ने महिला के कान से सोने के टॉप्स नोचे तो महिला के कान से खून बहने लगा । घटना से घबराकर महिला वहीं बेहोश हो गई। कुछ देर बाद जब होश आया तो वापस अपने खेत लौटी और बहू को सारी बात बताई । इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस घटनास्थल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है । बुजुर्ग महिला के बताए हुलिए के मुताबिक भी आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Share

Leave a Reply