बड़ी खबर रायपुर: तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाईक सवार की मौत,चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर। तेज रफ्तार हाईवा के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो हो गई। घटना की रिपोर्ट तिल्दा नेवरा थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम परसदा नेवरा निवासी योगेन्द्र वर्मा 45 वर्ष पिता विष्णु वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 24 मई को दोपहर 2.30 बजे सिमगा रोड रेलवे ओव्हर ब्रिज के पास नेवरा में तेज रफ्तार हाईवा क्रमांक सीजी 22 पी 0590 के चालक ने मोटरसाइकिल से जाते समय प्रार्थी के भाई राजेन्द्र वर्मा 40 वर्ष पिता विष्णु वर्मा को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।




